Jhansi: रोडवेज के संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब पीने का आदि था मृतक
मृतक के बेटे नीरज ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे। शनिवार की सुबह भी वे बाहर से शराब पीकर आए थे। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण से सभी परिजन अंजान हैं। वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में शनिवार को रोडवेज के एक संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हंसारी टपरियन निवासी रामकिशन कुशवाहा (46) रोडवेज के हंसारी स्थित डिपो में संविदा पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह उठकर पहले वह बाहर गए और तकरीबन आठ बजे वापस घर लौट आए। इसके बाद वह कमरे में सोने चले गए। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर छोटे बेटे धीरज ने जाकर देखा तो उनका शव पंखे के कुंडे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के बेटे नीरज ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे। शनिवार की सुबह भी वे बाहर से शराब पीकर आए थे। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण से सभी परिजन अंजान हैं। वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी धनवंती के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। जबकि, पिता सुखलाल कुशवाहा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं।