फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways will run nonstop buses on Jhansi-Kanpur route

झांसी- कानपुर मार्ग पर रोडवेज चलाएगा नॉनस्टाप बसें

Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run nonstop buses on Jhansi-Kanpur route
झांसी। रोडवेज दो से तीन दिन में झांसी से कानपुर तक के लिए नॉनस्टाप बसें संचालित करेगा। अभी तक नॉनस्टाप संचालन झांसी से उरई तक ही है। कानपुर के लिए झांसी से यह नॉनस्टाप बसें सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक के मध्य चलेंगी।
विज्ञापन

झांसी से कानपुर के लिए यात्रियों को लगभग हर एक घंटे में बस उपलब्ध है। लेकिन यह कई जगह ठहराव लेती है। ऐसे में यात्रियों का सफर छह से सात घंटे तक का हो जाता है। यात्रियों का अधिक से अधिक समय बचे। इसके लिए रोडवेज झांसी से आठ नॉनस्टाप बसें चलाने जा रहा है, जो करीब पांच घंटे में यात्रियों को कानपुर पहुंचा देंगी। किराया भी सामान्य बसों की तरह रहेगा। वहीं, मुख्यालय को 20 सामान्य बसों की डिमांड का प्रस्ताव भेजा गया है। संभावना है कि यह नवीन बसें जल्द ही आवंटित होगी। इधर सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि झांसी से कानपुर के लिए नॉनस्टाप बसों का संचालन किया जा रहा है, जो जल्द प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed