{"_id":"65341db26a0856bfbe0019f4","slug":"roadways-will-run-60-additional-buses-for-pet-students-jhansi-news-c-360-1-jh11001-988-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पीईटी विद्यार्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा 60 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पीईटी विद्यार्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा 60 अतिरिक्त बसें
Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी। प्रदेशभर में 28 व 29 अक्तूबर को होने वाली पीईटी के विद्यार्थियों के लिए रोडवेज 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा। झांसी-ललितपुर के अभ्यर्थियों का सेंटर आगरा में बनाया गया है। इस दिन ट्रेनों और बसों में काफी संख्या में अभ्यर्थी सफर करेंगे। इसलिए रोडवेज ने भी तैयारी कर ली है। झांसी से आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलेंगीं। एसएम संतोष कुमार के मुताबिक मुख्यालय के आदेश पर कर्मचारियों की 27 से 30 अक्तूबर तक छुट्टियां निरस्त करके ड्यूटी लगाई गई है। परिवहन निगम ने विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8858478833 जारी किया है। यात्री ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी की बेवसाइट पर जाकर पहले टिकट बुक करा सकते हैं। बस स्टैंड पर यात्री सुविधा के लिए नौ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अगर यह छुट्टी लेते हैं तो उन पर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दंड लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन