फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roadways says no money for bus stand

नये बस अड्डे के लिए रोडवेज के पास नहीं है पैसा

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
roadways says no money for bus stand
bus stand jhansi - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की मॉडर्न बस अड्डा बनाने की तैयारी है। इसके लिए कोछाभांवर में जमीन भी चिह्नित कर ली गई है, लेकिन मुख्यालय ने बजट देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब ये जमीन नगर निगम से लीज पर लेने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महानगर में वर्तमान में कानपुर रोड पर अंतर्राज्यीय बस अड्डा नगर निगम की जमीन पर संचालित है। यहां से रोडवेज के साथ प्राइवेट बसें भी संचालित होती हैं। विभिन्न रूटों के लिए रोजाना यहां पांच सौ से अधिक बसों का आवागमन होता है, जिनमें दस हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं या लौटते हैं। जगह कम और बसें अधिक होने की वजह से यहां यात्री सुविधाओं का भारी अभाव बना हुआ है। उस पर अतिक्रमण की वजह से व्यवस्थाएं और भी चरमराई हुई हैं। वहीं, बस अड्डे के बाहर सड़क पर दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज ने अपना अलग बस स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए कोछाभांवर में नगर निगम की जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। आधुनिक सुविधाओं से विकसित बस अड्डा बनाया जाना है। जमीन के लिए रोडवेज ने मुख्यालय से सात करोड़ आठ लाख रुपये मांगे थे। लेकिन, मुख्यालय ने इस रकम को अधिक बताते हुए देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बल्कि, जमीन नगर निगम से लीज पर लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि जमीन को लीज पर लेने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है। नगर निगम को इसके लिए नगर विकास विभाग से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed