फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways AC bus travel becomes cheaper, from Jhansi to Kanpur now at Rs 439

Jhansi News: रोडवेज की एसी बसों का सफर हुआ सस्ता, झांसी से कानपुर अब 439 रुपये में झांसी से कानपुर के लिए 41 रुपये कम लगेगा किराया

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways AC bus travel becomes cheaper, from Jhansi to Kanpur now at Rs 439
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रोडवेज की सभी एसी बसों का किराया शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद से दस फीसदी कम कर दिया गया है। ऐसे में झांसी से उरई, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को कम किराया देना होगा। इससे यात्रियाें को राहत होगी।


दरअसल, सर्दी के मौसम में यात्रियों की एसी बसों में कम आवाजाही को देखते हुए यूपी रोडवेज ने इस बार प्रयोग के तौर पर किराया कम करने का फैसला किया था। यह व्यवस्था 16 दिसंबर से प्रभावी हो गई है। बसों का किराया कम करने की वजह यात्रियों को एसी बसों के प्रति आकर्षित करना है, ताकि सर्दी के मौसम में एसी बसें खाली न चलें। झांसी से आठ जनरथ बसों का संचालन किया जाता है, जिसमें दो वाराणसी, एक लखनऊ और पांच कानपुर जाती हैं। इनमें घटा हुआ किराया स्वत: ही रात 12 बजे के बाद ईटीएम मशीन में अपडेट हो जाएगा। वहीं, सभी कर्मचारियों को नए किराये के हिसाब से ही टिकट काटने के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, एसएम संतोष कुमार के मुताबिक मुख्यालय के आदेश पर किराया कम किया गया है, इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। वहीं, परिचालकों को मशीन के हिसाब से ही किराया लेने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


अब इतना लगेगा किराया
गंतव्य पहले अब
झांसी से उरई 243 222
झांसी से कानपुर 480 439
झांसी से लखनऊ 650 598
झांसी से प्रयागराज 854 779
झांसी से वाराणसी 1093 996
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed