फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads were destroyed by digging... rift between PWD and Jal Nigam

Jhansi News: खोद-खोदकर किया सड़कों का सत्यानाश..पीडब्ल्यूडी और जलनिगम में रार

Sun, 26 Nov 2023 11:15 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roads were destroyed by digging... rift between PWD and Jal Nigam
पीडब्ल्यूडी के अफसर बोले...10 सड़कों को हुआ चार करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

जलनिगम के अफसर बोले..जहां भी सड़कों को खोदा गया वहां ठीक भी कराईं
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त न करने को लेकर लोक निर्माण विभाग और जल निगम आमने-सामने आ गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने जल निगम पर 10 सड़कों को खोदकर चार करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पीडब्ल्यूडी के अफसर सड़क हादसों का जिम्मेदार जल निगम को ठहरा रहे हैं। वहीं जल निगम के अफसर सड़कों को दुरुस्त करने की बात कह रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग ने दो साल में दबोह-पूंछ, गुरसराय, गरौठा जिला परिषद संपर्क मार्ग, झांसी-उन्नाव-बालाजी मार्ग, बरुआसागर-टहरौली-भसनेह-गरौठा, सुखनई पहूज मार्ग, टहरौली किला मार्ग, बड़ागांव से दौन संपर्क मार्ग, इमलिया संपर्क मार्ग, ग्रामोदय विद्यालय से सुखनई पहूज मार्ग और टहरौली से गाता वाया गुड़हा मार्ग का निर्माण कराया था। वहीं जल निगम ने छह महीने पहले पानी की पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से सड़कों को खोद दिया।
विज्ञापन

पाइपलाइन डालने के बाद जल निगम ने सड़कों को दुरुस्त करने की बात कही थी लेकिन पीडब्ल्यूडी ने जांच कराई तो सड़कों की हालत खराब मिली। इस पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने जल निगम पर सड़कों को दुरुस्त न करते हुए चार करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने जल निगम को पत्र लिखकर कहा कि जल निगम ने शासनादेश का उल्लंघन किया है। जबकि जल निगम के अफसर सड़कों को बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
सड़कों की खोदाई को लेकर जल निगम और पीडब्ल्यूडी आमने-सामने हैं। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।

हमारी सड़कों को जल निगम ने खोदाई के बाद ऐसे ही रस्म अदायगी करके भर दिया है। लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। यदि सड़क ठीक नहीं कराई जाती है तो मामला उच्च स्तर पर ले जाएंगे।

राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।

हमने जिन सड़कों पर काम किया है। उन्हें मानक के अनुसार ठीक कर दिया है। यह बात जरूर है कि सड़कों पर जोड़ दिख रहे हैं। यह कहना गलत है कि हमने ठीक से निर्माण नहीं कराया है।
- रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed