फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road will be constructed from Kanpur Chungi to Orchha Road

कानपुर चुंगी से नराई चौकी तक होगा सड़क का निर्माण

Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road will be constructed from Kanpur Chungi to Orchha Road
झांसी। कानपुर चुंगी से ओरछा रोड तक लगभग छह किलोमीटर तक सड़क का निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेडीए द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही शासन से स्वीकृत ली जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से ओरछा और खजुराहो सहित कई पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए कानपुर चुंगी से होकर जाना पड़ता है। जिसके चलते इस मार्ग पर पर्यटकों का आवागमन अधिक होता है। वहीं बरुआसागर, निवाड़ी, रानीपुर, मऊरानीपुर, छतरपुर सहित कई शहरों के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। मार्ग संकरा होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं। इसे लेकर झांसी विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण की योजना बनाई है। जेडीए कानपुर चुंगी से ओरछा रोड तक 17 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करेगा। सड़क को दो भागों में बांटने के लिए एक मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। हरियाली को बिखरने के लिए डिवाइडर पर पेड़ों को लगाया जाएगा। जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सड़क निर्माण की योजना तैयार है। जेडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होते ही शासन में भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed