{"_id":"5925e1484f1c1b6011535a8f","slug":"road-to-18-meters-wide-in-front-of-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के सामने 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के सामने 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के बाहर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम सड़क को 18 मीटर चौड़ी कराएगा। फुटपाथ तोड़कर पीछे खिसकाया जाएगा। इससे न केवल अतिक्रमण की समस्या दूर होगी, बल्कि मेडिकल कालेज के सामने जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। उल्लेखनीय यह कि पिछले शनिवार को ‘अमर उजाला सिटी चौपाल’ में क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिस पर नगर निगम इसका समाधान करने जा रहा है।
अभी मेडिकल कालेज के सामने 14 मीटर की सड़क और इसके बाद फुटपाथ बना है। फुटपाथ के बाद खाली जगह पड़ी है। इस खाली जगह में अतिक्रमण है। खान - पान की दर्जनों दुकानें लगी हुई हैं। इन दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ रहती है। फुटपाथ ऊंचा है तथा अगल- बगल की खाली जमीन तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को जगह ही नहीं मिलती है, जिससे सड़क पर गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। इस कारण दिन भर जाम लगा रहता है। कानपुर मार्ग होने के कारण यहां दिन भर कानपुर आने जाने वाले वाहन आते रहते हैं, लेकिन सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहने के कारण जाम लगता है।
वीरांगना नगर में आयोजित ‘अमर उजाला की सिटी चौपाल’ में बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण और जाम की समस्या बताई थी। इस पर नगर आयुक्त ने नगर निगम अफसरों से बातचीत कर निर्णय लिया कि मेडिकल कालेज के सामने की सड़क का डिवाइडर तोड़कर उसे दोनों ओर दो- दो मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे सड़क की चौड़ाई 18 मीटर हो जाएगी। डिवाइडर दो मीटर पीछे खिसक जाने से डिवाइडर के पीछे होने वाले अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। मेडिकल कालेज गेट नंबर एक से लेकर गेट नंबर तीन तक सड़क की लंबाई एक किलोमीटर एक मीटर है। सड़क निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य अवस्थापना निधि से कराया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण भी दूर होगा
मेडिकल कालेज के सामने की सड़क और चौड़ी की जाएगी, जिससे जाम नहीं लगेगा। मेडिकल कालेज के आसपास अतिक्रमण भी दूर हो जाएगा।
- अरुण प्रकाश
नगर आयुक्त