फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road tax remain

रोड टैक्स दिए बिना दौड़ रहे वाहन, एक करोड़ बकाया

Tue, 13 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
road tax remain
road tax remain
झांसी। जिले में वाहन स्वामी परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं। जिले में बड़ी संख्या में वाहन बिना रोड टैक्स जमा किए फर्राटा भर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक माल वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वाहनों का संचालन बंद होेने के बाद लगातार वाहन स्वामी रोड टैक्स माफ करने की मांग कर रहे थे। विभाग ने यात्री वाहनों को दो महीने और माल वाहनों को एक महीने की छूट दी थी। कोरोना काल में परिवहन सेवाएं बंद होने से विभाग को भी राजस्व वसूली में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, टैक्स में छूट मिलने के बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि यात्री वाहनों पर 54 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। जबकि विभाग में पंजीकृत 15 हजार माल वाहनों में से करीब दो हजार से अधिक वाहनों पर 68 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यात्री वाहनों का कर तो अधिकांश जमा हो जाता है, लेकिन माल वाहन जिले से बाहर चले जाते हैं और इनके मार्ग बदल जाते हैं, ऐसे में कर जमा न होने पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। अब विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले वाहनों की फाइलें तलब की हैं। जिनको नोटिस देने की तैयारी चल रही है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रोड टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जाएंगे। यात्री वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed