{"_id":"6a38490d48b16e95ef015bdc","slug":"road-ruined-by-the-movement-of-overloaded-dumpers-jhansi-news-c-420-1-mot1003-8566-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से सड़क का निकला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से सड़क का निकला दम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भंडरा / खिलारा। खकौरा तिगैला से लेकर भंडरा तक जाने वाली 15.5 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों भारी वाहनों के दबाव से बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जबकि, इसका दो साल पहले ही निर्माण हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खकौरा बालू घाट से निकलने वाले रेत से लदे ओवरलोड डंपरों के आवागमन से कदौरा, पुरवा, भानपुरा, कुंअरपुरा, खकौरा, घाटकोटरा आदि ग्रामों के पास सड़क गड्ढों में बदल गई है। इस संबंध में भाजपा चुरारा मंडल के महामंत्री गनेश प्रसाद सोनी घाटकोटरा ने बताया कि सांसद, विधायक व खनिज विभाग से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि 16. 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क कुछ ही समय में उखड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि वाहन ओवरलोड मिलने पर कार्रवाई होती है।