{"_id":"5df0ff558ebc3e87d53c3420","slug":"road-jam-over-bhel-employee-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भेल कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भेल कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी
Wed, 11 Dec 2019 08:08 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना प्रेमनगर स्थित बीएचईएल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने आर्थिक मदद और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच मौके से निकल रहे अफसरों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बता दें कि बबीना थाना क्षेत्र के भेल आरामशीन क्षेत्र के शांति नगर हरिजन कॉलोनी निवासी राजू सेन (45) भेल में संविदा कर्मी थे। मंगलवार की दोपहर वह घर पर भोजन करने के बाद दोबारा बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। भेल के मुख्य द्वार के सामने उनको ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए भेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। बुधवार सुबह घटना से गुस्साए परिजनों ने बीएचईएल के पास जाम लगा दिया। परिजन आर्थिक मदद देने और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस समय परिजन जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बबीना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों को आश्वासन मिलने पर वो माने।
विज्ञापन