फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road Jam over Bhel employee died in road accident

यूपी: भेल कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी

Wed, 11 Dec 2019 08:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Road Jam over Bhel employee died in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रेमनगर स्थित बीएचईएल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने आर्थिक मदद और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच मौके से निकल रहे अफसरों ने समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


बता दें कि बबीना थाना क्षेत्र के भेल आरामशीन क्षेत्र के शांति नगर हरिजन कॉलोनी निवासी राजू सेन (45) भेल में संविदा कर्मी थे। मंगलवार की दोपहर वह घर पर भोजन करने के बाद दोबारा बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। भेल के मुख्य द्वार के सामने उनको ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए भेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। बुधवार सुबह घटना से गुस्साए परिजनों ने बीएचईएल के पास जाम लगा दिया। परिजन आर्थिक मदद देने और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस समय परिजन जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बबीना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों को आश्वासन मिलने पर वो माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed