फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road dividers and parks work stopped

सड़क, डिवाइडर और पार्कों के काम रुके

Tue, 18 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Road dividers and parks work stopped
road, jhansi news - फोटो : demo
शहर की सड़कों के निर्माण कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। यह स्थिति नगर निगम के लेखाधिकारी के अवकाश पर जाने से बनी है। ठेकेदारों का करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्होंने आगे काम करने से इंकार कर दिया है। लेखाधिकारी ने करीब तीन सौ कार्यों के टेंडर की स्वीकृति पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इससे निर्माण कार्यों की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के ठेकेदारों और लेखाधिकारी के बीच करीब एक माह से रार चल रही थी, इस पर ठेकेदारों ने आंदोलन किया था। बाद में सहमति बन गई थी और लेखाधिकारी ने ठेकेदारों का भुगतान करना शुरू कर दिया था। करीब चार करोड़ रुपये के कार्यों में से एक करोड़ रुपये का भुगतान हो सका और दशहरा व मोहर्रम का अवकाश होने से पांच दिन तक कार्यालय बंद रहा। इससे लेखाधिकारी अवकाश पर चले गए। ठेकेदारों को उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार को कार्यालय खुलेगा तो भुगतान संबंधी फाइलें आगे बढ़ जाएंगी, लेकिन लेखाधिकारी ने अवकाश शनिवार तक के लिए बढ़ा दिया था, जिससे ठेकेदारों का भुगतान अटक गया। स्थिति यह बनी कि ठेकेदारों ने काम पूरी तरह से बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में 14वें वित्त आयोग के करीब सात करोड़ रुपए की राशि से तीन सड़कों का निर्माण शुरू होना था, लेकिन पंद्रह दिन हो गए और काम शुरू नहीं हो सका है। जो स्थिति है, उससे इस महीने काम शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यही नहीं, पिछले माह अलग-अलग चरणों में (चार बार में) करीब 300 कार्यों के लिए टेंडर डाले गए थे। लेकिन, निविदा समिति के सदस्य होने के नाते लेखाधिकारी ने अब तक इन टेंडरों की फाइल पर स्वीकृति के लिए साइन नहीं किए हैं, जिससे यह कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली आ रही है, ऐसे में लेखा विभाग के कर्मचारी वेतन तैयार करने में जुटने वाले हैं, इससे ठेकेदारों का काम आगे भी प्रभावित होने के आसार हैं। यही नहीं, दीपावली के मद्देनजर ठेकेदारों के यहां काम करने वाले मजदूर भी अवकाश पर चले जाएंगे, जिससे फिलहाल सड़कों के निर्माण शुरू होने की उम्मीद बहुत कम है।
इनसेट
------
ये प्रमुख कार्य अटके
- कचहरी चौराहा से परमानंद चौक तक सड़क पर डिवाइडर और चौड़ीकरण का काम।
- नारायण बाग तिराहा से बड़ागांव गेट तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम।
- रिसाला चुंगी से बकरा मंडी तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने का काम
- राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क से डॉ. वृंदावन लाल वर्मा पार्क को जोड़ने के लिए अंडरब्रिज निर्माण।
- वार्ड नंबर 39 नंदन पुरा में महेश कनौजिया के मकान के सामने खाली जमीन पर पार्क का निर्माण।
- वार्ड नंबर 46 अंदर उन्नाव गेट झलकारी बाई बुर्ज की मरम्मत एवं उच्चीकरण का कार्य।
- वार्ड नंबर 37 उन्नाव गेट अंदर सड़क चौड़ीकरण का कार्य और साइड ड्रेन चैनल का निर्माण कार्य।
- दतिया गेट से गंदीगर टपरा तक हाटमिक्स प्लांट से सड़क निर्माण व साइड पटरी का निर्माण कार्य।
- सिविल लाइन स्टेशन रोड से इलाहाबाद बैंक चौराहा तक सड़क निर्माण का कार्य।
- दतिया गेट से सिद्धेश्वर मंदिर तक डिवाइडर निर्माण और कैट आई मार्किंग स्ट्रिप का कार्य।

कोट
----
लेखाधिकारी अवकाश पर गए थे, लेकिन अब वापस आ गए हैं। उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं कि ठेकेदारों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। 
- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed