{"_id":"5f188edd8ebc3e63ba635f04","slug":"road-damage-for-two-month-people-disturb-jhansi-news-jhs1721527177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से खुदी पड़ी सड़क, बढ़ा रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से खुदी पड़ी सड़क, बढ़ा रही दिक्कत
विज्ञापन
मेडिकल से महाराणा प्रताप नगर, पिछौर जाने वाले मार्ग की खुदी पड़ी सडक़ के कारण वाहन चालकों को हो रह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को जिम्मेदार बनाना भूल गए। अब लोगों की दिक्कत बढ़ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आलम है कि लोग सड़क से गुजरने के दौरान कई बार हादसों के शिकार हो रहे हैं। लोगों में नगर निगम और जल निगम के खिलाफ आक्रोश है।
महाराणा प्रताप नगर से पिछोर जाने वाले मार्ग को दो महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था। इस दौरान खोदाई करने वाली टीम ने सड़क का निर्माण कराने के लिए कहा था। लेकिन जिम्मेदार सड़क पर काम पूरा करने के बाद भूल गए। अब सड़क से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं, बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो जाता है। लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब बारिश के चलते परेशानी बढ़ रही है।
सड़क से गुजरने में दिक्कत होती है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इसे सुधारा जाए।- सतीश ठाकुर
बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो जाता है। आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं। नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए।- गोविंद प्रजापति
सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पाइपलाइन डालने के दौरान सड़क बनाने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया।- अनुराग अग्रवाल
सड़क का निर्माण होना बहुत आवश्यक है। कई बार नगर निगम को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।- महेंद्र कुशवाहा