{"_id":"67f6bdfa9108e06093091ac7","slug":"road-construction-started-from-govind-sagar-dam-tiraha-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-133076-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गोविंद सागर बांध तिराहा से शुरू हुआ सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गोविंद सागर बांध तिराहा से शुरू हुआ सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर कांटा से घंटाघर होकर गोविंद सागर बांध तिराहा हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। गोविंद सागर बांध से शहर की ओर चौड़ीकरण के लिए खोदाई शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग ने भूमि पूजन के साथ ही बुधवार से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। एक ओर सड़क के फुटपाथ समेत लगभग दो मीटर से अधिक चौड़ाई व एक फीट की गहराई में खोदाई की जा रही है। सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे से कैलगुवां तिराहा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यहां तक सड़क का निर्माण पूर्ण होने के बाद आगे कार्य किया जाएगा। इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। इसके बाद निर्माण कार्य यातायात सुविधाओं को देखते हुए किया जाएगा।