फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road being built from hotmix plant, deficiencies found in drain

Jhansi News: हॉटमिक्स प्लांट से बन रही सड़क, नाली में मिलीं कमियां

Fri, 28 Feb 2025 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Road being built from hotmix plant, deficiencies found in drain

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लहरगिर्द में कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण का महापौर ने निरीक्षण किया। उन्हें नाली का संरेखण (एलाइनमेंट) सही नहीं मिला। मेयर ने इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।


वार्ड 31 में अंडरब्रिज से गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज तक हॉटमिक्स प्लांट द्वारा सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण, जाल और ड्रेन कवर लगवाया जा रहा है। इस कार्य पर 8.48 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए बृहस्पतिवार को महापौर बिहारी लाल आर्य मौके पर पहुंचे। नाली की दीवार में एक-दो स्थलों पर हनी कॉम्बिंग पाई गई। नाले का एलाइनमेंट भी ठीक नहीं मिला। नाले की दीवार की मोटाई की जांच की गई, जो मानक अनुरूप पाई गई। स्थल से कंक्रीट मिक्स का सैंपल लिया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, सहायक अभियंता राजकुमार भद्रसेन, रामअवध यादव, अवर अभियंता देवीलाल शर्मा, बिपिन कुमार, अनुपम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed