{"_id":"5f91dd238ebc3e9b8d707edd","slug":"road-accident-two-farmer-dead-jhansi-news-jhs1793104109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो किसानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। बुधवार की शाम थाना टहरौली के पिपरा गांव निवासी प्यारे खां (35) घर से खेत जाने को निकले। अभी वह खेत के पास पहुंचे थे, तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत मेें परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां देर उनकी मौत हो गई।
इधर, जालौन के एट निवासी रामजी पटेल (20) खेती करते थे। बुधवार की शाम घर के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
पेड़ से दबकर किसान की मौत
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में रहने वाले एक किसान की पेड़ से गिरने से दबकर मौत हो गई। बुधवार की शाम छपरा गांव निवासी राजेंद्र (48) अपने खेत के पास खड़े थे। इसी बीच अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपावली के बाद उनकी पुत्री की शादी है। ऐेसे में पिता के मौत की खबर से घर मेें कोहराम मच गया।