फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road accident: One died on the spot and the other in the hospital, the accident took place on the highway.

झांसी: सड़क हादसे में दो की मौत, दो का उपचार जारी, हाईवे पर हार्वेस्टर सुधारते समय कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

Sun, 12 Oct 2025 11:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

हाईवे पर हार्वेस्टर मशीन को ठीक करते समय पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर चालक गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गया। वहीं, एक की मौके पर मौत हो गई दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Road accident: One died on the spot and the other in the hospital, the accident took place on the highway.
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो घायल बताये जा रहे हैं। हाईवे पर हार्वेस्टर मशीन को ठीक करते समय पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, दो के पैर बुरी तरह जख्मी हो गये। कंटेनर चालक भी स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकला गया और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामला रक्सा थाना इलाके के डोंगरी पुल के पास का है।
विज्ञापन


स्टीयरिंग में फंसे घायलों को मुश्किल से निकाला

बरेली निवासी चमन, सलीम और सलमान ललितपुर के महरौनी से फसल काटकर हार्वेस्टर मशीन से बरेली लौट रहे थे। डोंगरी पुल के ऊपर हाईवे पर हार्वेस्टर के पहिए चिपक गए थे, जिससे मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तीनों लोग हार्वेस्टर को हाईवे पर खड़ा कर उसके नीचे पहिए ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे एक कंटेनर ने पीछे से हार्वेस्टर को जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर को प्रतापगढ़ निवासी अखिलेश चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सलमान की ट्रक के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। सलीम और चमन के पैर पूरी तरह से कुचल गए और हार्वेस्टर के नीचे फंस गए। कंटेनर चालक अखिलेश भी ट्रक की स्टीयरिंग में फंस गया और करीब आधे घंटे तक बाहर नहीं निकल पाया। कड़ी मशक्कत के बाद स्टीयरिंग को काटकर उसे बाहर निकाला गया। बताया गया कि उपचार के दौरान चमन की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन


हाईवे एक घंटे रहा बाधित

हादसे की वजह से झांसी-ललितपुर हाईवे पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डोंगरी चौकी प्रभारी उमाशंकर मिश्रा अपने स्टाफ राजेश चंदेल, कांस्टेबल विजय करन, विजय कुमार और उप निरीक्षक ओमवीर पाल सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया तब कहीं जाकर यातायात चालू हो सका। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed