{"_id":"61c1975907662310d712f2f8","slug":"road-accident-in-jhansi-high-speed-bus-hit-school-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत
Tue, 21 Dec 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:29 PM IST
सार
झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। कई अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घायल छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के दिगारा गांव में मंगलवार सुबह स्कूली छात्राओं से भरे वाहन को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर लगने से एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायल छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना बड़ागांव दिगारा स्थित श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राएं वाहन से स्कूल जा रही थीं। चालक ने नौवीं में पढ़ने वाली सोनम (16) पुत्री रमेश को बैठाने के लिए वाहन रोका था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने पर छात्राओं से भरा वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इस हादसे में सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद छात्राओं के बीच चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल छात्राओं को वाहन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन