झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम
पिता-पुत्र कंटेनर में हैदराबाद से माल लोड कर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टक्कर ने कंटेनर में टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर रोड पर चिरूला के पास रविवार सुबह एक ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। हरियाणा के मेवाड़ जिले के ग्राम कंगरका निवासी वसीम (24) और उसका पिता असलूफ (49) कंटेनर चलाते हैं। पिता-पुत्र एक ही कंटेनर में हैदराबाद से माल लोड कर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टक्कर ने कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता असलूफ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक प्रेमलाल की हालत गंभीर है। उसका इलाज ग्वालियर में जारी है।