फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road accident in Jhansi, dumper driver dies

दर्दनाक: झांसी में सड़क हादसा, डंपर के केबिन में फंसा ड्राइवर, जल्दी निकालने की लगाता रहा गुहार, लेकिन...

Sun, 22 May 2022 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 May 2022 03:30 PM IST
सार

झांसी में सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। घटना में डंपर चालक कई घंटे तक केबिन में फंसा रहा, वह लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा, काफी देर होने पर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Road accident in Jhansi, dumper driver dies
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रविवार सुबह सड़क हादसे में डंपर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। वह एरच से बालू लोड करके ललितपुर जा रहा था। रास्ते में आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से उसका डंफर पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद करीब तीन घंटे तक ड्राइवर केबिन में फंसा रहा और दर्द से तड़पते हुए जल्दी निकालने की गुहार लगाता रहा। जब उसे निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बालू लेकर जा रहा था ललितपुर
बबीना के बघोरा गांव निवासी गोविंद झा (19) पुत्र अशोक कुमार झा डंपर चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह एरच से डंपर में बालू लोड करके ललितपुर मंडी के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ डंपर में बघोरा निवासी धनपाल (24) भी सवार था। रविवार सुबह करीब 3 बजे वे पारीछा के पास पहुंचे। जहां आगे चल रहे बालू से भरे दूसरे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे गोविंद का डंपर आगे वाले डंपर में जा घुसा। 
विज्ञापन


बोला जल्दी निकलवा लो मुझे
पिता अशोक कुमार झा ने बताया कि हादसे में बेटा गोविंद और धनपाल घायल हो गए। लोगों धनपाल को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया। जबकि गोविंद सीट और स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया था। काफी प्रयास के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। वह लोगों से कहता रहा कि मुझे जल्द निकलवा लो। सुबह करीब 6 बजे दो जेसीबी पहुंची। जेसीबी से स्टेयरिंग खींचकर गोविंद को निकाला गया। इसके बाद उसने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पांच भाई-बहनों में गोविंद सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके पिता खेतीबाड़ी व मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed