फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road accident in fog, farmer died

कोहरे में हादसा: ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, किसान की मौत

Mon, 30 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
road accident in fog, farmer died
झांसी। थाना मोंठ क्षेत्र स्थित राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्र्रैक्टर बीच से दो भागों में बंट गया। घटना के बाद जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना शाहजहांपुर के बकुआ-बुजुर्ग गांव निवासी हरीओम (40) किसान थे। शनिवार को वह मोंठ इलाके में धान बेचने गए थे। रात को वह ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव से निकलकर राजमार्ग की तरफ पहुंचे। राजमार्ग पर अधिक कोहरा होने के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था। अभी वह एक ढाबे पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो भागों में बंट जाने के कारण हरीओम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची मोंठ पुलिस ने ट्र्रैक्टर को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed