{"_id":"63765a81ecd97a7a0b291b0d","slug":"road-accident-farmer-dead-jhansi-news-jhs2331166191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद के घर से लौट रहे किसान की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद के घर से लौट रहे किसान की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में दामाद को गेहूं का बीज देकर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ऑटो पलटने से वे हादसे का शिकार हुए।
भूपनगर निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत (52) खेती कर अपना जीवन-यापन करते थे। बेलमा गांव में उनके भांजे दामाद अवधेश रहते हैं। गेहूं की बुवाई के लिए दामाद को बीज की आवश्यकता थी। सुरेंद्र के पास बीज उपलब्ध था, जिसे देने के लिए वे बुधवार को दामाद के पास गए हुए थे। रात में ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी बीच बराठा गांव के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि, बेटा अभी अविवाहित है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।