फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rksa torn on the way to the water pipeline

रक्सा पानी पहुंचने से पहले ही फटी पाइप लाइन

Sun, 24 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 24 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्सा वासियों को पानी के लिए अभी एक दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को पाइप लाइन का एक बैंड फटने से पानी की टंकी पूरी नहीं भरी जा सकी, इस कारण शनिवार को पहले दिन पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को निराशा हुई।
विज्ञापन


 महानगर से दस किलोमीटर दूर स्थित गांव रक्सा ड्राई (सूखा) क्षेत्र है। इस क्षेत्र का जल संकट दूर करने के लिए समूह ग्राम पेयजल योजना के तहत शनिवार से स्थानीय लोगों को पानी देने का काम शुरू होना था। शुक्रवार को सिमरधा बांध के निकट बने जल शोधन केंद्र से रक्सा में बनाई गई टंकी तक पानी दौड़ाने का काम शुरू हुआ। अभी टंकी पांच इंच ही भरी थी कि ढिमरपुरा के निकट नई पाइप लाइन का बैंड टूट गया, जिससे कीमती पानी जमीन पर बहने लगा। शनिवार को दिन भर बैंड को जोड़ने का काम चलता रहा। जल निगम अधिकारियों के अनुसार एक दो दिन में रक्सा व ग्राम सिजवाहा भी पानी पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन

 
चार गांवों के लोगों को मिल रहा है लाभ
समूह ग्राम पेयजल योजना के तहत रक्सा, डेली, ढिमरपुरा, अठौंदना, पाली पहाड़ी, सिजवाहा गांवों को लाभान्वित किया जाना है। 221 लाख रुपये की इस योजना का काम पूरा हो गया है। योजना के तहत सिमरधा बांध पर जल शोधन केंद्र बनाया गया है। यहां से रक्सा में नई टंकी का निर्माण कराया गया है। दो हफ्ता पूर्व  अठौंदना, पाली पहाड़ी, डेली व ढिमरपुरा गांवों में पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed