{"_id":"614336318ebc3eb6341b1c78","slug":"rita-bahuguna-joshi-claims-priyanka-will-not-be-able-to-win-if-she-contests-in-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रीता बहुगुणा जोशी का दावा, प्रियंका चुनाव लड़ीं तो जीत नहीं पाएंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रीता बहुगुणा जोशी का दावा, प्रियंका चुनाव लड़ीं तो जीत नहीं पाएंगी
Thu, 16 Sep 2021 05:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:48 PM IST
सार
बुंदेलखण्ड पहुंची भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी एक पत्रकार वार्ता में बोलीं, 2022 में कांग्रेस की 10 सीट भी नहीं आएंगी।
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने गांधी परिवार पर बड़ा बयान दिया है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ये लोग रिस्क नहीं लेते हैं। लिखकर रख लीजिए कि प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी। यदि लड़ती भी हैं, तो वह किसी भी हाल में जीत नहीं पाएंगी। भाजपा सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस की साख बिल्कुल खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 10 सीटें भी नहीं आएंगी। अमेठी से कांग्रेस के गहरे संबंध रहे हैं लेकिन जब से राहुल यहां चुनाव हारे हैं, तब से वह कभी अमेठी नहीं गए। आम आदमी पार्टी के 100 प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर बोलीं कि उन्हें पांच सीटें मिल जाए तो बहुत है। भाजपा का चिन्ह बदलकर बुलडोजर किए जाने के अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर को यहां की अर्थव्यवस्था बदलने वाला प्रोजेक्ट बताया।
विज्ञापन