फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Risk allowance applied to 6 thousand track maintainers of the division

Jhansi News: मंडल के 6 हजार ट्रैक मेंटेनर पर लागू हुआ जोखिम भत्ता

Fri, 29 Mar 2024 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Risk allowance applied to 6 thousand track maintainers of the division
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही रेल की पटरियों की सुरक्षा में दिनरात पैदल चलकर उसमें आई खराबी को ठीक करने वाले मंडल चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का जोखिम भत्ता बढ़ा दिया गया है।इनमें ट्रैक मेंटेनर, की मैन, पेट्रोलिंग मैन आदि शामिल हैं।

रेल संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैक मेंटेनर/पेट्रोलिंग कर्मी प्रतिदिन 16 किलोमीटर पैदल चलकर रेल की पटरी की निगरानी करते हैं। कई बार इस दौरान दुर्घटना में इन कर्मियों को नुकसान भी पहुंचता है। इसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड से कई कर्मचारी संगठन मांग करते रहे हैं कि ट्रैक मेंटेनर का जोखिम भत्ता बढ़ाया जाए। इसमें कर्मचारी संगठन एनसीआरईएस ने भी साल 2019 में बोर्ड से जोखिम भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, वेतन आयोग एस बालचंद्र अय्यर निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी के की-मैन एवं मेठ को जोखिम भत्ता 2700 रुपये से बढ़ाकर 6 हजार, पेट्रोलमैन का जोखिम भत्ता 2700 रुपये से बढ़ाकर 4100 रुपये। हेल्पर, लोहार और वेल्डर को भी 2700 रुपये जोखिम भत्ता मिलने लगा है। इसमें मंडल के 6 हजार कर्मियों शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed