फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rise Incubation Center gets government recognition, will get 30 lakh rupees every year

Jhansi News: राइज इंक्यूबेशन सेंटर को सरकार की मान्यता, हर साल मिलेंगे 30 लाख

Sat, 19 Jul 2025 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Rise Incubation Center gets government recognition, will get 30 lakh rupees every year

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। राइज इंक्यूबेशन सेंटर को सरकार से मान्यता मिल गई है। अब हर साल इंक्यूबेशन सेंटर को सरकार से 30 लाख रुपये मिलेंगे। मानकों का पालन करने पर स्टार्टअप्स को हर महीने भत्ते से लेकर आर्थिक सहायता भी मिलेगी। राइज इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से स्टार्ट इन यूपी घोषणा समारोह में स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश ने यह जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि सरकार ने इंक्यूबेशन सेंटर की आर्थिक मदद कर स्वावलंबन का तरीका सुझाया है। बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक उत्थान, प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी ये सेंटर मजबूत प्लेटफॉर्म है। उन्होंने स्टार्टअप्स के उत्पादों की बिक्री के लिए यहीं पर काउंटर भी खोलने का सुझाव दिया। साथ ही स्टार्टअप्स से अपनी वेबसाइट पर स्वावलंबी महिलाओं के उत्पादों को भी जगह देने के लिए कहा।
विज्ञापन




सीईओ सत्य प्रकाश ने कहा कि राइज इंक्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप्स को वित्तीय और गैर वित्तीय सहायता देने के लिए और अधिक सशक्त बनाया गया है। अब राइज में इंक्यूबेटेड पात्र स्टार्टअप्स लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एक साल तक प्रतिमाह मानकों पर खरे उतरने वाले स्टार्टअप्स को 17,500 रुपये भत्ता मिलेगा। इसके बाद डिजाइन, सॉफ्टवेयर आदि विकसित करने के लिए चयनित स्टार्टअप्स को पांच लाख और फिर मार्केटिंग और स्केलअप सहायता के लिए 7.5 लाख रुपये तक भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि यहां 9 महीने के प्रशिक्षण सत्र के दौरान मार्केटिंग, कानूनी जरूरतों आदि को पूरा करने में मदद की जाती है। दो साल में 45 स्टार्टअप को वित्तीय मदद मिल चुकी है। निदेशक अमित सिंह ने कहा कि अब इंक्यूबेशन सेंटर अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। इस दौरान पीएमसी के नोडल अधिकारी केबी सिंह, अंकित रजक भी मौजूद रहे।




दो की वेबसाइट लॉन्च, एक स्टार्टअप का सम्मान : कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा डोंगरे के रचनात्मक आर्ट और सचिन के गुन्नो मीडिया स्टार्टअप की वेबसाइट भी लॉन्च की गई। वहीं, कर्निका ऑर्गेनिक को स्टार्टअप ऑफ द मंथ का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed