{"_id":"669a50f31cb3f80b0a02a72f","slug":"rinku-rajput-arrested-along-with-20-who-took-out-a-procession-with-a-huge-crowd-in-jhansi-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में रिंकू राजपूत संग 20 साथी गिरफ्तार: जेल से छूटते ही निकाला था हाईवे पर 'भौकाली जुलूस'; देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में रिंकू राजपूत संग 20 साथी गिरफ्तार: जेल से छूटते ही निकाला था हाईवे पर 'भौकाली जुलूस'; देखें Video
Fri, 19 Jul 2024 05:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:11 PM IST
सार
झांसी में जेल से छूटने पर लाव लश्कर संग हाईवे पर जुलूस निकालने वाले युवक समेत 20 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से छह गाड़ियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
आरोपी रिंकू राजपूत संग 20 साथी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाव लश्कर संग झांसी-कानपुर हाईवे पर जुलूस निकालने वाले आरोपी रिंकू राजपूत को नवाबाद पुलिस ने शुक्रवार को उसके बीस साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छह गाड़ियां भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ लिखा पड़ी करके पुलिस उनको जेल भेज रही है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी रिंकू राजपूत के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। आरोपी रिंकू शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। रिंकू राजपूत पिछले करीब एक साल से हत्या के प्रयास के मामले में जिला कारागार में बंद था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने सैकड़ों गाड़ियों के साथ झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी।