फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Returning KCC applications is a crime: DM

केसीसी के आवेदन लौटाना अपराध: डीएम

Tue, 25 Jun 2024 05:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Returning KCC applications is a crime: DM
- बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक में जताई सख्त नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीएम अविनाश कुमार ने विभिन्न योजनाओं में बैंकों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि किसान, आमजन व लाभार्थियों के प्रति बैंक अधिकारी संवेदनशील बनें। आवेदनों के लंबित रखने की स्थिति स्वीकार नहीं होगी। बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतीत होता है बैंक मैनेजर व डीसी रुचि नहीं ले रहे।शासन की प्राथमिकता वाली योजना में प्रगति न्यूनतम स्तर पर है। जिन बैंक का 50 फीसदी से कम सीडी प्रतिशत है, वह सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर कहा, सात बैंकों के पास 261आवेदन लंबित हैं, जो ठीक नहीं है। ओडीओपी योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि में 180 आवेदन लंबित रखने पर नाराजगी जताई। कहा, केसीसी के आवेदन लौटाना अपराध है। इस दौरान एलडीओ आरबीआई जितेन्द्र मोरे, एलडीएम पीएनबी भानुप्रताप सिंह, डीसी मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, डीएम नाबार्ड भूपेश पाल, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed