फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Return lockdown in old city, maket close

पुराने शहर में लौटा ‘लॉकडाउन’ का दौर, सदर बाजार में व्यापारियों ने जड़ा ‘ताला’

Wed, 08 Jul 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Return lockdown in old city, maket close
नगर में फेल रही कोरोना माहमारी को लेकर फ्लेग मार्च निकाल कर लोगों को भीड़ न लगाने. घर से बेवजह न नि?
झांसी। थाना कोतवाली इलाके के शहर क्षेत्र में लॉकडाउन का दौर एक बार फिर से लौट आया है। जी हां, कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से प्रशासन द्वारा बफर जोन घोषित किए जाने के बाद यहां मंगलवार से सभी गतिविधियां एकदम से ठप पड़ गईं हैं। लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं, छावनी व्यापार मंडल ने बुधवार से स्वेच्छा से सदर बाजार में बंदी का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए 25 मार्च से सरकार द्वारा लागू किया गया लॉकडाउन 31 मई को खत्म हो गया था। एक जून से अनलॉक - 1 शुरू हुआ था। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी थी। जबकि, एक जुलाई से अनलॉक - 2 शुरू होने के साथ ही मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। खासतौर पर थाना कोतवाली इलाके के घनी आबादी वाले पुराने शहर में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहां के बाजारों में जुटने वाली भीड़ को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। यही वजह रही कि प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़ पूरे थाना कोतवाली इलाके को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां मंगलवार से लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। मानिक चौक, बड़ाबाजार, सुभाष गंज, लक्ष्मण गंज आदि समेत सभी इलाकों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। सभी कारोबारी प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। लोगों की आवाजाही पर भी पुलिस की रोकटोक बनी रही। केवल किराना, दूध, फल-सब्जी आदि की दुकानों को ही खोलने की इजाजत दी गई है, वो भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक के लिए।
विज्ञापन

वहीं, छावनी व्यापार मंडल ने 8 से 12 जुलाई तक के लिए सदर बाजार पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी इस क्षेत्र में कोरोना का एक भी मामला नहीं है, एहतियातन ये कदम उठाया गया है। छावनी व्यापार मंडल के महामंत्री विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फल, दूध, सब्जी की दुकानें दिन में 11 बजे तक खुलेंगी, जबकि दवा की दुकानें शाम 5 बजे तक खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी ओवरब्रिज के नीचे रहा सन्नाटा
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे सजी रहने वाली फल, सब्जी, चाट-पकौड़ी की दुकानों पर दिन भर भीड़ जमा रहती थी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। प्रशासन ने सीपरी के चित्रा चौराहे के पास स्थित पुल के नीचे से मुबारक मार्केट तक का परिसर और बाबा धाम (सबका मालिक एक) का परिसर बफर जोन घोषित कर दिया है। इससे मंगलवार को यहां भी सन्नाटे की स्थिति रही। वहीं, थाना नवाबाद अंतर्गत कंटेनमेंट जोन को छोड़कर तालपुरा, खुशीपुरा और संबद्ध क्षेत्र को बफर जोन घोषित किए गए हैं, यहां भी लोगों की आवाजाही थमी रही।
हंसारी में 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से निपटने लिए हंसारी व्यापार मंडल की बैठक में क्षेत्र की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तय कर दिया गया है। बैठक में गोविंद नारायण सिंह, सुरेश साहू, उमाशंकर राय, अरविंद कुमार, अरविंद वर्मा, पवन गौतम, तरुण अशोक साहू आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने की 15 दिन के लॉकडाउन की मांग
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने मंडलायुक्त से झांसी में 15 दिन का लॉकडाउन घोषित करने की मांग की है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए बफर जोन को पर्याप्त नहीं बताया है। भाजपाइयों ने कहा कि 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जाए। इसके अलावा कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा भी अन्य मांगे रखीं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध गुबरेले, नगर निगम के उप सभापति राजेश त्रिपाठी समेत संजीव तिवारी, जेपी सिंह, पार्षद अनिल सोनी, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदीप नगरिया, सुनील नैनवानी, मुकेश वर्मा व भरत सेन शामिल रहे। वहीं पार्षदों ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें विकास खत्री, महेश गौतम, पिंकी यादव, भरत सेन, पुष्पेंद्र सिंह यादव, रविकांत मौर्य शामिल हैं।

सीपरी बाजार के मुख्यमार्ग के व्यापारियों ने भी  कोरोना महामारी को लेकर बाजार बंद रखा। अमर उजाला

सीपरी बाजार के मुख्यमार्ग के व्यापारियों ने भी कोरोना महामारी को लेकर बाजार बंद रखा। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed