फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retirment bank worker son dead to river

नहर में डूबने से रिटायर्ड बैंक कर्मी के पुत्र की मौत

Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Retirment bank worker son dead to river
पहूज बांध में डूबने वाला बालक रूपेश (फाइल फोटो) - फोटो : REPORTERS
झांसी। बृहस्पतिवार को पहूज नहर में डूबने से सीपरी बाजार के नालगंज में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मी के 12 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। वह घर का एकलौता चिराग था। रूपेश अपने दो दोस्तों के साथ पहूज नहर के पास घूमने गया था, तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि, परिजनों ने दोस्तों पर झगड़ा कर उसे पानी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के नालगंज निवासी रामसिंह विदिशा मध्य प्रदेश के एक बैंक में कार्यरत थे। रिटायर्डमेंट के बाद वे पत्नी राजकुमारी, बेटी नंदिनी (15) व बेटा रूपेश (12) के साथ रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर रूपेश घर से बाजार जाने की कहकर खालसा स्कूल के पास रहने वाले अपने दो दोस्त के साथ साइकिल पर बैठकर चला गया। वे बाजार न जाकर नंदनपुरा के आगे स्थित पहूज नहर पहुंच गए। यहां वे पानी के पास खड़े थे। तभी रूपेश पानी में गिरकर गया।
विज्ञापन

दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। एक मछुआरे ने दूसरे लोगों की मदद से रूपेश को पानी से बाहर निकाला। रूपेश को होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डरकर दोस्त मौके से भाग खड़ा हुए। इधर, घटना की जानकारी होने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में सीपरी बाजार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि तीनों दोस्त नहर में नहा रहे थे। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से रूपेश की मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ अब तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के 25 साल बाद हुआ था बेटा
रिटायर्ड बैंक कर्मी रामसिंह की शादी के 22 साल बाद पुत्री नंदिनी और 25 साल बाद बेटे रूपेश का जन्म हुआ था। रूपेश कक्षा छह में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed