{"_id":"6678bdf3f34a5442a604a4a4","slug":"retired-railway-worker-who-went-to-water-the-fields-dies-of-electrocution-jhansi-news-c-11-jhs1002-338540-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत में पानी देने गए सेवानिवृत्त रेलकर्मी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत में पानी देने गए सेवानिवृत्त रेलकर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार सुबह धान की नर्सरी में पानी देते समय रिटायर्ड रेलकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बड़ागांव के हाजीपुर निवासी शिवशंकर पांडेय (62) रेलवे में ट्रैकमैन थे। रिटायर होने के बाद वह परिवार के साथ गांव में रहने लगे थे। इन दिनों खेत में धान की नर्सरी तैयार की जा रही है। रविवार सुबह शिवशंकर पानी लगाने के लिए खेत में गए थे। पानी देते समय मोटर की खुली तार में पांव पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवशंकर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे सचिन की शादी हो चुकी है।