फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired railway employees will work again

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर नौकरी देगा रेलवे

Sun, 05 Feb 2017 12:34 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 05 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employees will work again
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर नौकरी देगा रेलवे - फोटो : demo

विज्ञापन
रेलवे ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो साल के लिए दुबारा नौकरी देने की गाइड लाइन तैयार की है। पश्चिमी रेलवे के जबलपुर मंडल इसकी शुरूआत हो गई है। इन कर्मचारियों को योग्यता के हिसाब से रेलवे के अलग-अलग विभागों में रखा जाएगा।

रेलवे के ढांचे में चालीस फीसदी कर्मचारी कम हैं। हर माह सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं, लेकिन उनकी जगह दूसरे की नियुक्ति नहीं होती। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। रेलवे बोर्ड ने इससे निपटने के लिए अपने ही सेवानिवृत्त स्वस्थ कर्मचारियों को दुबारा नौकरी देने की गाइड लाइन तैयार की है। 62 साल तक के इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, एसएनटी, लोको रनिंग, शेड, सीएंडडब्लू, इलेक्ट्रिक, टीआरडी, टीआरएस, कार्मिक, वाणिज्य विभाग में अलग- अलग पदों पर रखा जाएगा। इन्हें दो साल के लिए रखा जाएगा। इसमें 1800 ग्रेड-पे पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 300 रुपये, 2800 ग्रेड-पे पर सेवानिवृत्त को 320 रुपये, 4200 ग्रेड-पे पर सेवानिवृत्त को 550 रुपये और 4600 ग्रेड-पे पर रिटायर हुए कर्मचारी को 565 रुपये प्रतिदिन से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
रिटायर कर्मचारियों को दुबारा रखने की गाइड लाइन अभी यहां नहीं आई है। उत्तर मध्य रेलवे में गाइड लाइन आने पर इस पर काम शुरू होगा।
अमित मालवीय, पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे

शर्तें
- चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही रखा जाएगा।
- अधिकतम आयु 62 वर्ष तक को ही दोबारा नौकरी।
- सक्षम अधिकारी की अनुमति से बिना नोटिस के हटाया जा सकता है।
- कर्मचारी की उपयोगिता उसके सेवा रिकार्ड के आधार पर जांची जाएगी।
- कर्मचारियों को रात्रिकालीन कार्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed