{"_id":"68cf0f4d8f4e91e0b20a694b","slug":"retired-inspector-dies-in-accident-wife-injured-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-107603-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दुर्घटना में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दुर्घटना में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। शनिवार की सुबह समथर-दबोह मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। सेवानिवृत्त दरोगा रिश्तेदारी से पत्नी के साथ लौट रहे थे। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नृपत सिंह राजावत (63) झांसी में महाराणा प्रताप नगर में रहते थे। वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से ग्राम साकिन रिश्तेदारी में त्रयोदशी संस्कार में गए हुए थे।शनिवार की सुबह वे वहां से वापस झांसी लौट रहे थे।
अपनी मोटरसाइकिल (UP 70 AN 3850) से पत्नी सहित झांसी लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्ला गेस्ट हाउस के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसी दरम्यान समथर-दबोह मार्ग पर शुक्ला गेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दीश्र टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में नृपत सिंह को गंभीर चोटें आ गईं और वे मौके पर ही अचेत हो गए। पत्नी ने तुरंत घटना की सूचना रिश्तेदारों को दी। आनन-फानन में घायल अवस्था में नृपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची समथर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।