फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   resurch

रबी सीजन के लिए उन्नत किस्मों के बीज तैयार, होगी अच्छी उपज

Sat, 05 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
resurch
resurch
झांसी। रबी के सीजन में बुवाई के लिए विभिन्न फसलों के उन्नत बीज रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध हैं। इन बीजों की बुवाई कर किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड की जलवायु के मद्देनजर यह बीज तैयार किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में दलहन और तिलहन के कुल उत्पादन का 60 फीसदी हिस्सा बुंदेलखंड का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है। इसके लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने कदम बढ़ाए हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कुलपति डॉ. अरविंद कुमार के निर्देशन में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक यहां की परिस्थति के हिसाब से नए-नए शोध कर उच्च गुणवत्ता के बीज तैयार कर रहे हैं। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एसएस सिंह ने बताया कि उन्नत किस्म के इन बीजों को किसानों तक पहुंचाने की योजना है। कम समय और कम पानी में तैयार होने वाले उच्च गुणवत्ता के दलहन और तिलहन के बीज उपलब्ध हैं। इसमें चना की आर वी जी 202, 203, जेजी 36, 14,12, जेऐकेआई 9218 प्रजाति, मसूर की आईपीएल 316 प्रजाति, हरी मटर की आईपीएफडी 10-12, सफेद मटर की आईपीएफडी 11-5, अमन, आईपीएफ 5-19 प्रजाति, सरसों की गिरिराज, एनआरसीएचवी-101, आरएच-406, 749 अलसी की पार्वती, मऊ आजाद अलसी 2 और गेहूं की डीवीडब्लयू110, एचआई 1605, 1544 एच डी 2932 और जौ की डीडब्लयूआरवी 137 प्रजाति किसानों के लिए उपलब्ध हैं। इनकी बुवाई रबी मौसम में करके अधिक उपज ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed