{"_id":"6169d84c787ab11e9a2fd02a","slug":"resolve-to-eradicate-the-evils-of-demons-by-worshiping-weapons-jhansi-news-jhs2066714200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र पूजन कर दानव रूपी बुराइयों को मिटाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र पूजन कर दानव रूपी बुराइयों को मिटाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
दशहरा पर एसपीआई में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता। अमर उजाला
झांसी। विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने शस्त्र पूजन कर समाज की दानव रूपी बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया।
सदर बाजार छावनी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर शस्त्र पूजन का आयोजन किया। पथ संचलन का दुकानदारों व नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय अधिकारी रामकेश ने कहा कि श्रीराम को आदर्श मानकर व्यक्तित्व निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम में सिमराहा, भट्टागांव व लालकुर्ती के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस मौके पर महानगर संघचालक सतीश शरण, नगर संघचालक सुरेंद्र, संघचालक सुरेंद्र कुमार खंडेलवाल, नगर कार्यवाह प्रदीप, रमांत, विवेक, योगेंद्र, नगर सह मौजूद रहे। संचालन नगर सह संघचालक नवीन व नगर प्रचारक कार्तिक ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने आवास विकास में भी पथ संचलन किया। एसआईपी इंटर कॉलेज में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया।
इधर, घास मंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में खत्री सभा द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन समारोह में अध्यक्ष विजय खन्ना ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वंशज होने के कारण विजयदशमी को हम खत्री दिवस के रूप में मनाते हैं। मुख्य अतिथि सतीश खत्री ने कहा कि समाज को तोड़ने वालों का विरोध करना चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र त्रिवेदी, श्याम कौशल, राजीव खत्री, बीके बट्टा, दीपक अरोरा, सिद्धनाथ टंडन, राजेंद्र खन्ना, प्रकाश राजवधा, गौरव अरोरा, राजेश भंडारी, संजय चड्ढा, कन्हैया कपूर, ईशा अरोरा, माला मेहरोत्रा, सूरज मलिक मौजूद रहे। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के तत्वावधान में शंकर सिंह बगीचा स्थित श्री भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्रों का पूजन कर आरती की गई। इस मौके पर जुगल किशोर शिवहरे, अजीत राय, उमाशंकर राय, मनोज ओमहरे, शिवकुमार ओमहरे, गिरीश शिवहरे, अंकित राय, आनंद राय, सोनू शिवहरे, ओमप्रकाश राय, अमन राय, बृजबिहारी राय, प्रवीण शिवहरे उपस्थित रहे।
उधर, रानीमहल स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रवि शर्मा ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शस्त्रों का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। एक दूसरे को पान खिलाकर दशहरे की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी, महंत विष्णु दत्त स्वामी, कमलेश मिश्रा, अखिलेश पांडेय, गोकुल दुबे, रजत त्रिपाठी, प्रवीण श्रोतिय, मार्तण्डय स्वामी, डॉ. रवींद्र बुधौलिया, महेश पांडेय मौजूद रहे। अंत में भगवान परशुराम की आरती की गई।