फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   resistance during fertilizer purchesing

खाद बिक्री के दौरान हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद

Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
resistance during fertilizer purchesing
झांसी। मध्य प्रदेश में यूरिया खाद की जबर्दस्त किल्लत का असर झांसी के सीमावर्ती इलाकों में दिखाई पड़ने लगा है। शुक्रवार को बबीना ब्लॉक के राजापुर, रक्सा गांव में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंच जाने से खाद वितरण के दौरान हंगामा शुरू हो गया। हंगामा थमता न देख वहां पुलिस बुलवानी पड़ी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वहां खाद बांटी गई।
विज्ञापन

गेहूं की बुवाई में डीएपी के इस्तेमाल के बाद इन दिनों यूरिया का छिड़काव कराया जा रहा लेकिन मध्य प्रदेश में यूरिया की जबर्दस्त कमी हो गई। इस वजह से झांसी समेत निकटवर्ती जनपदों से यूरिया की कालाबाजारी की कोशिश की जा रही है। कई जगहों पर मध्य प्रदेश के तमाम किसान भी खाद लेने पहुंच रहे हैं। इसी वजह से राजापुर रक्सा गांव में हंगामा शुरू हो गया। यहां सहकारी समिति में आसपास के गांव समेत मध्य प्रदेश के भी किसान पहुंच गए। किसानों की भारी संख्या के चलते वहां हंगामा होने लगा। किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलने पर सहायक निबंधक केपी शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सहकारी समिति संचालक को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उधर, किसानों का आरोप है समय पर खाद वितरण नहीं होने से भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed