फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   residents of 22 villages to get water through pipeline

इस साल बाइस गांवों के हजारों लोगों को पाइप लाइन से मिलने लगेगा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
residents of 22 villages to get water through pipeline
लॉॅकडाउन हटने के बाद जलनिगम ने रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। दिसंबर तक इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। इस योजना से 22 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिनको प्रतिदिन पारीछा बांध से नब्बे लाख लीटर पानी दिया जाएगा। रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना 2014 में स्वीकृत हुई थी। इस योजना के लिए 65 करोड़ का बजट दिया गया है। योजना के तहत पारीछा बांध के निकट ट्रीटमेंट प्लांट, बांध के बीच में इनटेक वेल, पांच भूतल जलाशय, पांच पानी की टंकियां, 100 किलोमीटर पाइप लाइन डलना है। इस योजना से चिरगांव और बड़ागांव ब्लाक के पारीछा खुर्द, मुराटा, पचार, अतपेई, बाऊरी, रनगुवां, विरगुवां, छपरा, गढ़मऊ, गांधीनगर, पहलगुवां, लेवा, पालर, पाली, परसर, ऊरैना, मड़ोरा, जौरी खुर्द, जौरी बुजुर्ग, काकोरी, बजेरा, धरमपुरा व रमैयारपुरा गांव लाभान्वित होंगे। इन गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए पारीछा बांध से प्रतिदिन नब्बे लाख लीटर (नौ एमएलडी) पानी लिया जाएगा। इस संबंध में सहायक अभियंता सीके त्रिपाठी ने बताया कि योजना के बड़े काम लगभग पूरे कर लिए गए हैं। 50 किलोमीटर पाइप लाइन भी डाल दी गई है। दिसंबर तक योजना को चालू करने का लक्ष्य बनाया गया है। कई बार सवालों के घेरे में रही योजना रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना कई बार सवालों के घेरे में रहीं। दरअसल, इस योजना का काम एक की जगह कई ठेकेदारों से कराया जा रहा है। इस कारण टेंडर को लेकर कई बार आरोप प्रत्यारोप होते रहे। टेंडर प्रक्रिया को निरस्त भी करना पड़ा। यही कारण है कि यह योजना छह साल में भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed