फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Residence and credit cards of farmers burning stubble will be canceled

पराली जलाने वाले किसानों के आवास व क्रेडिट कार्ड होंगे निरस्त

Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Residence and credit cards of farmers burning stubble will be canceled
झांसी। अब किसानों को पराली जलाना बहुत महंगा पड़ेगा, क्योंकि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए सैटेलाइट में आ गया और जांच में उसकी पुष्टि हो गई तो किसान का राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा। इतना ही नहीं उसे शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। उसे किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पराली न जलाएं, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। मोंठ क्षेत्र के ग्राम मबूसा, छपरा और शाहजहांपुर में पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन वहां पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में अब जिला कृषि अधिकारी प्रतिदिन सुबह नौ बजे से क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे, ताकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने समीक्षा में पाया कि पिछले दिनों जिन किसानों ने पराली जलाई थी, उनसे अभी तक जुर्माना नहीं वसूल किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि दोषी किसानों से अर्थदंड की वसूली की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों को जागरूक किया गया
किसान पराली न जलाएं, इसके लिए मोंठ क्षेत्र के धान बाहुल्य इलाके के ग्राम बकुवां बुजुर्ग, पसैया, भरोसा और रेव के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते हुए जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पराली का उपयोग खाद बनाने में कर सकते हैं। पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है और पर्यावरण में हानिकारक गैसों का प्रदूषण फैलता है। पराली जलाने से जुर्माना भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्वेस्टर सीज किया
ग्राम बकुवां में अधिकारी पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे थे। दूसरी ओर उन्हें शिकायत मिली कि एक हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगाए धान की फसल काट रहा है। सूचना पर पहुंची अफसरों की टीम ने हार्वेस्टर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed