फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Republic Day celebrated in Babina also, national flag waved with pride

Jhansi News: बबीना में भी मना गणतंत्र दिवस, शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated in Babina also, national flag waved with pride
बबीना। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी संस्थाओं पर अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। गांव टपरियन में भूतपूर्व सैनिक सोसाइटी के कार्यक्रम में कर्नल अमरेश द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह, रिसालदार मेजर गोरखनाथ सिंह उपस्थित रहे। एनडी तिवारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भेल आरा मशीन में मुख्य अतिथि एडी बेसिक अरुण कुमार शुक्ला, बीएसए नीलम यादव ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार गुप्त, संजीव कुमार तिवारी, रेखा तिवारी उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय बबीना में प्रधानाचार्य संजय कुमार चौहान ने ध्वज फहराया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर बबीना में प्रबंधक साधना सिंह व प्रधानाचार्य सर्वेश सिंह ने तिरंगा फहराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पलविंदर नंदा, दीपक सिंह, सुनील राय, उपेंद्र, राजेंद्र उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यालय पर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, रितु टंडन, रामजीलाल गुप्ता, महेश सोनी, लखन लाल साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इंदिरा स्मारक पार्क में ओम प्रकाश राय, आनंद राय एवं प्रकाश चंद जैन ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बाबूलाल साहू, प्रवीण कोतवाल, दारा जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed