फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   report on shopkeepar

पहले समोसा लिया, फिर मुकदमा दर्ज कराया

Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
report on shopkeepar
मिठाई की दुकान के बाहर खड़े सीओ सिटी संग्राम सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल। - फोटो : REPORTERS
झांसी। लॉकडाउन के दरम्यान प्रतिबंध के आदेश के बाद भी तमाम दुकानदार चोरी छुपे दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक सूचना मिलने पर ग्राहक बनकर सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। पहले दोनों अधिकारियों ने दुकान से समोसा लिया। इसके बाद दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रशासन को शिकायत मिली कि गल्ला मंडी रोड पर मिठाई की दुकान विनायक स्वीट्स लॉकडाउन के दरम्यान भी खोली जा रही है। दुकान का आधा शटर गिराकर धड़ल्ले से नमकीन और मिठाई की बिक्री की जा रही है। इस पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल व सादा वर्दी में सीओ सिटी संग्राम सिंह बाइक से दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। दुकानदार उन्हें पहचान नहीं पाया। दोनों अधिकारियों के मांगने पर उसने समोसा थमा दिया। इस दौरान अफसरों ने दुकान पर सुचारु रूप से कारोबार होते पाया। इस पर दुकान संचालक के खिलाफ धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed