फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report of assault on councilor's husband was filed after 25 days

Jhansi: 25 दिन बाद दर्ज हुई पार्षद के पति के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 17 Aug 2022 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 01:42 AM IST
सार

नगर निगम के वार्ड नंबर दो की भाजपा पार्षद जामवंती के पति रविंद्र कुमार के साथ 21 जुलाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। पार्षद पति ने बताया कि वे क्षेत्र में टहल रहे थे। इसी दरम्यान चौपहिया सवार पांच लोग क्षेत्र की एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। लड़की के चिल्लाने पर वह उसे बचाने पहुंचे। इस बार चौपहिया सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी।

विज्ञापन
Report of assault on councilor's husband was filed after 25 days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में पार्षद पति के साथ हुई मारपीट की घटना का पच्चीस दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जबकि, इस दरम्यान पार्षद पति लगातार पुलिस के चक्कर काटता रहा। एफआईआर तब दर्ज की गई, जब पीड़ित पार्षद अपने साथी पार्षदों के साथ नवाबाद थाने में धरने पर बैठ गईं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड नंबर दो की भाजपा पार्षद जामवंती के पति रविंद्र कुमार के साथ 21 जुलाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। पार्षद पति ने बताया कि वे क्षेत्र में टहल रहे थे। इसी दरम्यान चौपहिया सवार पांच लोग क्षेत्र की एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। लड़की के चिल्लाने पर वह उसे बचाने पहुंचे। इस बार चौपहिया सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। साथ ही वे गले की सोने की चेन पर भी छीन ले गए थे।
विज्ञापन


पार्षद पति ने बताया कि घटना के बाद से ही वे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे थे, परंतु सुनवाई नहीं की जा रही थी। ऐसे में मंगलवार को वे अन्य पार्षदों के साथ नवाबाद थाने में धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने तत्काल पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। यह मामला दिन भर चर्चा में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed