{"_id":"5bfabf1dbdec22415c7d07d8","slug":"report-against-former-minister-in-illegal-mining-at-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला
ब्यूरो, अमर उजाला, ललितपुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कालापहाड़ की बंद खदान में ग्रेनाइट का खनन किए जाने के आरोप में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगभग पांच साल पहले वन विभाग की आपत्ति के बाद कालापहाड़ की खदान में खनन को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों जिला प्रशासन को सूचना मिली कि कालापहाड़ पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिलाधिकारी ने इस संबंध में खनन अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला खान अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को उन्होंने पुलिस बल के साथ काला पहाड़ स्थित पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पुत्र ईश्वरी सिंह बुंदेला को पूर्व में आवंटित ग्रेनाइट की खदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर खनन होते तो नहीं पाया गया, लेकिन खदान के पास ही उपखनिज ग्रेनाइट के दो ब्लाक लगभग 107 घनफिट के रखे हुए पाए गए। इससे प्रतीत हो रहा है कि पूरन सिंह बुंदेला ने अवैध खनन किया है।
इस ग्रेनाइट की रॉयल्टी 15,428 रुपये है। खनिज मूल्य 92,570 है। यह कार्य खनिज अधिनियम का उल्लंघन है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।