{"_id":"698cee61ae3aff267e00db95","slug":"relief-on-holi-train-will-run-from-jabalpur-to-nizamuddin-jhansi-news-c-11-jhs1019-737776-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: होली पर राहत, जबलपुर से निजामुद्दीन के लिए चलेगी ट्रेन, यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे का कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: होली पर राहत, जबलपुर से निजामुद्दीन के लिए चलेगी ट्रेन, यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे का कदम
Thu, 12 Feb 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:32 AM IST
सार
स्पेशल ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से 15:45 बजे चलकर 23:55 बजे झांसी पहुंचेगी। अगले दिन 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके अलावा जबलपुर-अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
वीकली स्पेशल ट्रेन।
विस्तार
होली पर यात्रियों की भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया है। यह गाड़ी 2 एवं 9 मार्च को जबलपुर से निजामुद्दीन व 3 एवं 10 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए चलेगी। इसके अलावा, जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन मानिकपुर स्टेशन से होकर जाएगी। यह ट्रेन झांसी नहीं जाएगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जबलपुर-निजामुद्दीन (01701) जबलपुर स्टेशन से सोमवार रात 20:20 बजे चलकर कटनी, दमोह, सागर, आगासोद होते हुए 5:50 बजे झांसी आएगी। यहां से ग्वालियर, होते हुए हजरत निजामुद्दीन जाएगी। वहीं, 01702 स्पेशल ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से 15:45 बजे चलकर 23:55 बजे झांसी पहुंचेगी। अगले दिन 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके अलावा जबलपुर-अयोध्या (01705/01706) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।