फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   relief

बड़ी राहत : सिपाहियों समेत सात की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
relief
relief
झांसी। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच शनिवार को राहत भरी खबर भी आई। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 19 मरीजों के फिर से सैंपल लेकर जांच कराई गई थी, इनमें से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कोरोना संक्रमित पहली महिला मरीज की लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में दो सिपाही समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से एक सिपाही पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी कर रहा था। जबकि, दूसरा सिपाही बाहर से आए श्रमिकों को बस से कन्नौज छोड़ने गया था। इसके अलावा गरौठा के जलालपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक हाथ में गोली लगने पर मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट में युवक में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। शनिवार को सभी 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की दोबारा सैंपल लेकर जांच की गई तो सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें दोनों सिपाही, जलालपुरा का युवक, झांसी में कोरोना संक्रमित मिली पहली महिला, उसका बेटा व जेठ शामिल हैं। इनमें से महिला की लगातार चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने पर तालियां बजाकर फूल देकर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। महिला ने भी हाथ जोड़कर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन

सिपाहियों समेत 57 के लिए गए सैंपल
कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से 57 लोगों के सैंपल लेकर कोविड लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनमें से दो दर्जन सिपाही भी बताए गए हैं। कुछ पुलिस लाइन में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed