फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rejervation office : token system required to maintain social distance

आरक्षण कार्यालय: टोकन प्रणाली की पड़ने लगी आवश्यकता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
rejervation office : token system required to maintain social distance
रेलवे आरक्षण काउंटर पर कतार में लगने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में टोकन प्रणाली की जरूरत महसूस होने लगी है। रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए दो बार टोकन प्रणाली लगाई जा चुकी है। मगर वह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। ठेकेदारों ने मशीनें सुधारने में रुचि नहीं ली, जिसके चलते यह प्रणाली सफल नहीं हो सकी। कोरोना महामारी में स्पेशल ट्रेनों का संचालन चल रहा है। यात्रियों की कमी के कारण दो ही काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। मगर, कई बार कतार में लंबी हो जाती है, ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। इससे टोकन प्रणाली की ज्यादा आवश्यकता पड़नी लगी है। इस प्रणाली के लगने पर यात्री टोकन लगने के बाद दूरी बनाकर कही पर भी बैठ सकते हैं। नंबर आने पर सिर्फ एक ही व्यक्ति काउंटर पर रहेगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने पर ही इस प्रणाली को दोबारा लगाने पर विचार होगा।   स्टेशन यात्री शेड में कम पड़ने लगी जगह झांसी। रेलवे स्टेशन के अंदर सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से जगह कम पड़ने लगी है। इस शेड में तमाम जरूरतमंद लोग भी सोते व बैठे रहते हैं। इससे बाहर से आने वाले यात्री बदबू व अन्य कारणों से परेशान रहते हैं। कई यात्रियों का तो भोजन करना तक मुश्किल हो जाता है। यहां लगे नल पर गंदगी की भरमार रहती है। उच्च श्रेणी के यात्रियों को रेलवे परिसर में इधर- उधर बैठकर वक्त गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed