फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rehasay bni yubak or yuvti ki mot

रहस्य बनी युवक और युवती की मौत

Sun, 11 Aug 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
rehasay bni yubak or yuvti ki mot
रहस्य बनी युवक और युवती की मौत
विज्ञापन

झांसी। नौ नंबर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तीन माह पूर्व मिले युवक व युवती के शव की मौत से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। दोनों की शिनाख्त के लिए पुलिस कई राज्यों की मदद ले चुकी है, लेकिन अब तक सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पुन: मामले की पड़ताल शुरू कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बीती 10 मई की तड़के थाना प्रेमनगर स्थित नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक व युवती के शव मिले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। पहले तो स्थानीय स्तर पर पड़ताल हुई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद राजस्थान, दिल्ली व मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क कर आसपास के जिलों में भी फोटो भेजी, लेकिन यहां भी पुलिस को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिली थीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं, युवक के सिर में चोट थी। पुलिस का मानना था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमों ने कई स्टेशनों के बीच पड़ताल की थी। वहीं, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में भी पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किए थे। यहां भी पुलिस को निराशा हाथ लगी थी। पुलिस दोनों के फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर चुकी है। इस प्रकरण में पुलिस ने पुन: शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस की एक टीम ने पुन: पड़ताल शुरू कर दी है। अब टीम पुन: मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे कहां से आए?
दोनों की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। आखिर दोनों कौन थे और कहां से आए। यह सवाल पुलिस के साथ जनता के बीच घूम रहा है। पुलिस की लाख कोशिशें भी दोनों की शिनाख्त नहीं करा सकी। दोनों की मौत रहस्य बनकर पुलिस के बीच घूम रही है।

पुलिस की टीमें पड़ताल कर चुकी हैं लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अब पुन: पुलिस की टीम पड़ताल में जुट गई है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों की शिनाख्त हो सकेगी। - श्रीप्रकाश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed