फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   regular supply of vegetable be ensured containment area

कंटेनमेंट जोन में बाधित न हो खाद्यान्न, सब्जी की आपूर्ति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
regular supply of vegetable be ensured containment area
झांसी। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन ओरछा गेट, कालीबाड़ी और नंदनपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में खाद्यान्न, दूध व सब्जी की आपूर्ति बाधित न हो। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें और चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सैनिटाइजर भी रखें। घरों में सब्जियां गर्म पानी से अच्छी तरह धोने के बाद ही पकाएं। सामुदायिक रसोई से सही समय पर पर व पर्याप्त मात्रा में भोजन बांटें। ओरछा गेट के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मेडिकल टीम से क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली। कालीबाड़ी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उनके मकान को देखा। वहां बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं लेकिन हॉटस्पॉट के तहत अन्य पाबंदियां अभी भी हैं। आयुक्त ने महिलाओं से बात कर दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति की जानकारी ली। नंदनपुरा में निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल ने बताया कि 400 मीटर के कंटेनमेंट जोन में लगभग 2000 की आबादी है। सभी धर्मों के लोग रहते हैं। यहां दूध, सब्जी की नियमित आपूर्ति की जा रही है। कोई समस्या नहीं है। पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज में सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed