{"_id":"61d0b9ec7247016ab3182627","slug":"registration-of-teenagers-started-vaccine-will-be-done-at-52-centers-jhansi-news-jhs2122313154","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों का पंजीकरण शुरू, 52 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों का पंजीकरण शुरू, 52 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
झांसी। 15 से 18 साल तक के 1.70 लाख किशोरों को सोमवार से झांसी में 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए शनिवार से पंजीकरण शुरू हो गया। बच्चों को कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।
बच्चों के टीकाकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो, इसके लिए शनिवार से वर्चुअल प्रशिक्षण हुआ। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि लोग अपने बच्चों की कोरोना से रक्षा करने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर जरूर पहुंचें। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार टीकाकरण 97.13 प्रतिशत प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सोमवार को टीकाकरण का शुभारंभ जिला अस्पताल में होगा। जनपद में 1.70 लाख से अधिक बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी है। 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका आयोजन होगा, इसमें 44 ग्रामीण क्षेत्र और नौ शहरी इलाके के स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल शामिल हैं। इस दौरान बच्चों को कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी, जिसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी।
सुधरा ग्राफ, अब 25वें नंबर पर पहुंची झांसी
टीकाकरण के मामले में झांसी का ग्राफ कुछ सुधरा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 53 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग गई हैं। अब टीकाकरण के मामले में झांसी 25वें स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
बच्चों को नगर में यहां लगेगी वैक्सीन
- जिला अस्पताल
- पीएचसी सीपरी बाजार
- पीएचसी राजघाट
- पीएचसी नगरा
- मेडिकल कॉलेज
- कैंट अस्पताल
- आयुर्वेदिक कॉलेज
- पुलिस अस्पताल