{"_id":"51ad67066d9c6d7cd51343a6c1ba9ebb","slug":"regestration-will-be-desert-for-wrong-pen-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत पेन नंबर वाले व्यापारियों के होंगे पंजीयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत पेन नंबर वाले व्यापारियों के होंगे पंजीयन निरस्त
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वाणिज्य कर विभाग गलत पेन नंबर का प्रयोग कर पंजीयन हासिल करने वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद करेगा। इन व्यापारियों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी पेन नंबर अपडेट न कराने पर ऐसे व्यापारियों के पंजीयन निरस्त कर दिए जाएंगे।
देश में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने की तैयारी चल रही है। जीएसटी में व्यापारी को पंजीयन दिया जाएगा जो पेन नंबर पर आधारित होगा। यानी पेन नंबर के अंकों को आगे जोड़कर पंजीयन नंबर दिया जाएगा। चूंकि, प्रदेश में ऐसे हजारों व्यापारी हैं जो टैक्स चोरी की नीयत से गलत पेन नंबर फीड कराके पंजीयन हासिल किए हुए हैं। विभाग ने ऐसे सभी व्यापारियों को इकतीस अगस्त तक अपने सही पेन नंबर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। समय गुजरने के बाद विभाग ने इंटरनेट पर ऐसे सभी व्यापारियों की सूची जारी कर दी है, जिन्होंने गलत नंबर पर पंजीयन ले रखे हैं। झांसी जोन के अंतर्गत आने वाले झांसी, ललितपुर, उरई जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, कर्वी में आठ सौ व्यापारियों को चिह्नित किया गया है। यह व्यापारी गल पेन नंबर पर पंजीयन हासिल किए हुए हैं।
इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन एस के उपाध्याय ने बताया कि ऐेसे सभी व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। व्यापारी अगर नोटिस के बाद भी पेन नंबर अपडेट नहीं कराता है तो उसका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।